कुवैत में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उस व्यक्ति का घर कुवैत के अल सबाह अल सलेम में स्थित है। जहां उसके घर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। व्यक्ति पूर्व सैनिक था।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके घर को घेर लिया था। इस दौरान पूर्व सैनिक ने खुद को सिर में गोली मार ली।

बुधवार देर रात, कुवैती सुरक्षा बलों ने घोषणा की कि खुद को गोली मारने वाला व्यक्ति एक शूटर था।  जिसने उसी क्षेत्र में एक सुरक्षा वाहन पर आग लगा दी थी। आंतरिक मंत्रालय ने शूटर की पहचान “उम अल हेमैन” के रूप में की।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।