कुवैत में शुक्रवार 10 जुलाई की कोरोना रिपोर्ट को जारी कर दिया गया है। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज  देश 740 नए कोरोना संक्रमण के मामलों की सूचना दी है।

जबकि यह भी बताया है आज 528 मरीज कोरोना को ठीक हुए हैं। इसके आलावा आज कोरोना रिपोर्ट में एक नई मौत भी शामिल हैं।

आज के आंकड़ों के साथ कुवैत में कुल मामले 53,580  हो गए हैं। वहीं कुल रिकवरी की संख्या 43,214 हो गई है। जबकि कुल मौतों की  संख्या 383 हो गई है।

कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 4,121 नए कोविद -19 परीक्षण किए गए हैं। कुल कोविद-19 की संख्या 427,006 हो चुकी हैं।

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।