कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने 7 जुलाई, मंगलवार को कोरोना वायरस की रिपोर्ट जारी कर दी है। मंगलवार की कोविद -19 रिपोर्ट के अनुसार आज देश में 601 नए कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है।

साथ ही 514 कोरोना संक्रमित मरीजों ने रिकवरी किया है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में चार नई मौतों का जिक्र भी किया है। यानि कोरोना से मरने वालों लिस्ट में चार और लोगों का नाम जुड़ गया है।

आज के आकड़ों से कुवैत में कुल संक्रमण की संख्या 51,245 हो गई है। वहीं अब कुल रिकवरी की संख्या 41,515 हो गई है। जबकि कुल मौतों की संख्या 377 हो गई है  .

कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 4,195 नए कोविद -19 टेस्ट किये गए हैं। नए टेस्ट के साथ कुल परीक्षणों की संख्या 413,530 हुई है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।