KUWAIT : 43 वर्षीय महिला घरेलू कामगार की गंभीर स्थिति में गई जान, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Satyam Kumari19 March 20251 min read0 viewsKuwait

कुवैत के Al waha पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले की जांच की जा रही है। दरअसल यह मामला एक घरेलू कामगार की मृत्यु का है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने इस मामले में हॉल्पिटल के डॉक्यूमेंट पुलिस वालों को सौंप दिया है।

घरेलू कामगार को आई हैं आंतरिक चोटें

बताते चलें कि 43 वर्षीय महिला घरेलू कामगार को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसकी रिपोर्ट Al Jahra अस्पताल की हैं। इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि महिला को आंतरिक चोटें आई हैं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गए था जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। महिला की जान किस तरह से गई अभी इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। जब फॉरेंसिक जांच पूरी हो जाएगी तब ही यह पता चल सकेगा कि आखिर महिला को हुआ क्या था। पुलिस से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर महिला की जान कैसे गई।

Share:

Comments

Leave a comment