कुवैत में पेट्रोल की कीमतों में बदलाव किया गया है। सरकार की सब्सिडी रिव्यू कमेटी ने 98 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला उन लोगों के लिए अहम है जो अपनी गाड़ियों में अल्ट्रा गैसोलिन का इस्तेमाल करते हैं।

🚨: Saudi Arabia Update: सऊदी और चीन के बीच बड़ी बैठक, समुद्री रास्तों और तेल की सप्लाई को सुरक्षित रखने पर हुई चर्चा

Kuwait National Petroleum Company (KNPC) ने नई दरों की घोषणा की है। कमेटी के फैसले के बाद अब 98 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में 50 फिल्स की बढ़ोतरी हुई है। अब इसकी कीमत 275 फिल्स प्रति लीटर होगी। यह नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी और 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

सरकार ने बाकी ईंधनों की कीमतों को पहले जैसा ही रखने का फैसला किया है। कुवैत में रहने वाले प्रवासियों और स्थानीय लोगों के लिए अन्य पेट्रोल और डीजल की दरें नहीं बदलेंगी।

ईंधन का प्रकार कीमत (प्रति लीटर)
98 ऑक्टेन (Ultra) 275 फिल्स
91 ऑक्टेन (Premium) 85 फिल्स
95 ऑक्टेन (Super) 105 फिल्स
डीजल (Diesel) 115 फिल्स
मिट्टी का तेल (Kerosene) 115 फिल्स
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com