मिसाइल और ड्रोन हमलों की बढ़ती धमकियों के कारण 18 जुलाई 2026 को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन को सीमित कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बाधित हुआ है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Jazeera Airways ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि वे तय समय से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें और अपनी फ्लाइट की स्थिति वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लगातार चेक करते रहें।

🚨: Gulf देशों पर ईरान का बड़ा हमला: बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में दागी मिसाइलें, UAE ने जताई कड़ी आपत्ति.

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश

इस सुरक्षा स्थिति के चलते कुवैत सिटी से भारत, बांग्लादेश, तुर्की, सऊदी अरब, यूएई, मिस्र और यूके जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। European Union Aviation Safety Agency (EASA) ने पहले ही कुवैत और आसपास के गल्फ देशों के हवाई क्षेत्र को 29 जुलाई 2026 तक के लिए जोखिम भरा घोषित किया है। एजेंसी ने मिसाइल हमले, ड्रोन गतिविधि और विमानों की गलत पहचान की संभावना के कारण एयरलाइंस को इस क्षेत्र से बचने की सलाह दी है।

टर्मिनल 1 बंद, उड़ानों में कटौती

सुरक्षा हालात को देखते हुए फिलहाल कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का टर्मिनल 1 बंद रखा गया है, जबकि एयरपोर्ट टर्मिनल 4 और 5 से ही सीमित उड़ानों का संचालन कर रहा है। इसके साथ ही, यमन की लीडरशिप काउंसिल ने भी अपनी सीमा के बाहर यात्राओं पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी कांटेक्ट डिटेल्स अपडेट रखें ताकि किसी भी बदलाव की जानकारी उन्हें सीधे मिल सके।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com