कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kuwait International Airport) के टर्मिनल 1 (T1) पर मरम्मत और जांच का काम शुरू हो गया है। 28 फरवरी को हुई एक घटना के बाद एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा था। अधिकारियों ने बताया है कि सुरक्षा को देखते हुए अभी उड़ानें प्रभावित हैं और मरम्मत पूरी होने के बाद ही सब कुछ सामान्य तरीके से शुरू किया जाएगा।

यात्रियों के लिए फ्लाइट और रिफंड को लेकर क्या है नियम?

कुवैत से भारत और अन्य देशों के लिए उड़ानों पर अभी असर पड़ा है। Air India Express और दूसरी एयरलाइन्स ने यात्रियों को राहत देते हुए रिफंड और रीशेड्यूलिंग की सुविधा दी है। जिन लोगों की फ्लाइट कैंसिल हुई है, वे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जानकारी के लिए एयरपोर्ट न जाएं बल्कि ऑनलाइन स्टेटस चेक करें।

  • रिफंड और रीशेड्यूलिंग: 28 फरवरी की बुकिंग वाले यात्री 5 मार्च 2026 तक यात्रा बदल सकते हैं।
  • फ्लाइट स्टेटस: 2 मार्च तक कई उड़ानें प्रभावित रह सकती हैं।
  • एयरपोर्ट एंट्री: अभी सिर्फ कर्मचारियों को टर्मिनल में जाने की अनुमति है।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा और मरम्मत का ताजा अपडेट

प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह ने खुद टर्मिनल 1 का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। DGCA ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। टर्मिनल 1 और नए बन रहे टर्मिनल 2 (T2) के प्रभावित हिस्सों की तकनीकी जांच चल रही है। जो यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए थे, उनके लिए होटल का इंतजाम किया गया है और खाने-पीने की चीजों की सप्लाई सामान्य है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com