कुवैत एयरवेज ने 18 जुलाई 2026 को कुवैत के एयरस्पेस बंद होने के कारण अपनी अधिकांश उड़ानों को फिर से शेड्यूल करने का ऐलान किया है। इस अचानक हुए बदलाव के चलते यात्रियों को अपनी यात्रा को लेकर सावधान रहने की सलाह दी गई है। सुरक्षा कारणों और क्षेत्रीय हालातों के चलते कुवैत का एयरस्पेस फिलहाल सीमित कर दिया गया है, जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है।
यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
एयरलाइन ने साफ किया है कि जिन यात्रियों ने अपनी टिकट बुक कराई है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज या नोटिफिकेशन के जरिए फ्लाइट के बदलाव की जानकारी भेजी जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे लगातार अपनी अपडेट्स चेक करते रहें ताकि उन्हें एयरपोर्ट पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 17 जुलाई 2026 को भी कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फ्लाइट्स देरी का शिकार हुई थीं।
हेल्पलाइन नंबर
किसी भी तरह की पूछताछ के लिए यात्री कुवैत एयरवेज की कस्टमर सर्विस से नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- कुवैत के अंदर: 171
- कुवैत के बाहर: +965 24345555 या 171
- व्हाट्सएप सर्विस: +965 1802050
बता दें कि यूरोपीय संघ के विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) ने भी सुरक्षा खतरों को देखते हुए इस क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरने वाले विमानों के लिए चेतावनी जारी की थी। फिलहाल कुवैत का एयरस्पेस केवल आने और जाने वाली उड़ानों के लिए खुला है, जबकि ओवरफ्लाइट्स पर 4 अगस्त तक रोक लगाई गई है।
