कुवैत एयरवेज ने 12 मार्च 2026 को एक विशेष उड़ान के जरिए 166 नागरिकों और निवासियों को मिस्र के काहिरा से सऊदी अरब के दम्माम पहुंचाया है. कुवैत का एयरस्पेस बंद होने के कारण यह वैकल्पिक और सुरक्षित रास्ता अपनाया गया है. दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी यात्रियों को सड़क के रास्ते कुवैत लाया जा रहा है.

👉: गल्फ देशों ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, ओमान पोर्ट पर हमले के बाद जरूरी सामानों की सप्लाई सुरक्षित करने पर हुआ फैसला

सड़क के रास्ते कुवैत का सफर और वीज़ा नियम

दम्माम से कुवैत का सफर बस के जरिए तय किया जा रहा है. इसमें करीब 4 से 6 घंटे का समय लगता है और यह दूरी लगभग 400 किलोमीटर है. यह सफर सऊदी-कुवैत बॉर्डर के जरिए पूरा किया जा रहा है. इस दौरान यात्रियों के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं.

  • नागरिक: कुवैत के नागरिकों को किसी खास वीज़ा की जरूरत नहीं है.
  • प्रवासी (Expats): अन्य देशों के निवासियों को सफर के लिए सऊदी ट्रांजिट वीज़ा लेना अनिवार्य है, जो 72 घंटे तक वैध रहता है.

अन्य देशों से भी चलाए जा रहे विशेष विमान

कुवैत एयरवेज के कार्यवाहक सीईओ अब्दुलवहाब अल-शत्ती ने बताया कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए पूरी टीम काम कर रही है. काहिरा के अलावा लंदन, मैनचेस्टर, पेरिस, अम्मान और इस्तांबुल से भी विशेष उड़ानें संचालित की गई हैं. सुरक्षा कारणों से कुवैत का एयरस्पेस फिलहाल बंद है, इसलिए सऊदी अरब के जरिए यह रास्ता अपनाया गया है. किसी भी तरह की जानकारी के लिए कुवैत के अंदर 171 और बाहर से +965 24345555 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा +965 1802050 पर WhatsApp सेवा भी उपलब्ध है.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com