कुवैत के सलमी रोड इलाके में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। यहां स्थित Al-Naayem scrapyard (कबाड़खाने) में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, कुवैत के फायरफाइटर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक लिया और उसे पूरी तरह काबू कर लिया।

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरी घटना के दौरान किसी के भी घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। दमकल कर्मियों की टीम ने समय रहते मोर्चा संभाला, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।