Kuwait Traffic Update: Arabian Gulf Street पर बदलेंगे ट्रैफिक नियम, 23 अप्रैल से 3 मई तक रहेंगे डायवर्जन

कुवैत में रहने वालों और वहां रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. General Traffic Department ने Arabian Gulf Street पर ट्रैफिक डायवर्जन का ऐलान किया है. यह बदलाव 23 अप्रैल से 3 मई 2026 तक लागू रहेगा, जिससे इस रूट पर चलने वाली गाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ेगा.

🚨: Iran vs USA: डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर भड़का ईरान, कहा अमेरिका फैला रहा है झूठ, जहाजों पर किया हमला

ट्रैफिक डायवर्जन कब से और कब तक रहेगा

General Traffic Department के मुताबिक यह डायवर्जन दो चरणों में लागू किया जाएगा. इसका पहला चरण गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को शाम 6:00 बजे से शुरू होगा. यह पूरी प्रक्रिया 3 मई 2026 तक चलेगी, इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने सफर की योजना इसी हिसाब से बनाएं.

कौन सा रास्ता बंद होगा और क्या हैं विकल्प

इस दौरान Kuwait Society of Engineers और Street 800 के चौराहे को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. ट्रैफिक को सही तरीके से चलाने के लिए प्रशासन ने कुछ वैकल्पिक इंतजाम किए हैं. Shuwaikh की तरफ से Kuwait Towers पार्किंग एरिया जाने वाली गाड़ियों के लिए एक नया U-turn बनाया गया है. इसके अलावा Salmiya से आने वाले ट्रैफिक के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है ताकि जाम की स्थिति न बने.