कुवैत में 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए हमलों के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. कुवैत रक्षा मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि सेना ने अब तक 234 बैलिस्टिक मिसाइलों और 423 ड्रोन को मार गिराया है. इन हमलों में 2 नागरिकों की जान गई है और 4 जवान शहीद हुए हैं. इसके अलावा 91 लोग घायल हुए हैं. देश में सेना और पुलिस को लेवल 1 अलर्ट पर रखा गया है.

हमले के बाद क्या है कुवैत का मौजूदा हाल?

कुवैत में लगातार हो रहे हमलों को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. कुवैत नेशनल गार्ड ने 9 मार्च को एक और ड्रोन को मार गिराया है. कुवैत International Airport पर अभी सीमित रूप से उड़ाने चल रही हैं, क्योंकि पिछले एक हमले के कारण फ्यूल टैंक में आग लग गई थी. कुवैत में काम करने वाले प्रवासियों और नागरिकों के लिए गृह मंत्रालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. जो लोग गलत वीडियो शेयर कर रहे हैं, उन्हें पुलिस पकड़ रही है.

हमले में हुए नुकसान के आधिकारिक आंकड़े

रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने मिलकर इन हमलों और नुकसान के आंकड़े जारी किए हैं. सेना पूरी मुस्तैदी से बचाव कार्य कर रही है.

  • ड्रोन: 423 ड्रोन को सेना ने आसमान में ही नष्ट किया.
  • बैलिस्टिक मिसाइल: 234 मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया.
  • क्रूज मिसाइल: 1 क्रूज मिसाइल को नष्ट किया गया.
  • नागरिकों की मौत: 2 नागरिकों की जान गई, जिसमें मलबे की चपेट में आने से एक 11 साल की बच्ची भी शामिल है.
  • शहीद: सेना और गृह मंत्रालय के कुल 4 जवान शहीद हुए.
  • घायल: 91 सैनिक और आम लोग घायल हुए हैं.

नागरिकों और प्रवासियों के लिए क्या हैं निर्देश

कुवैत प्रशासन ने वहां काम करने वाले भारतीयों और अन्य प्रवासियों के लिए गाइडलाइन जारी की है. जब भी सायरन बजे, सभी को तुरंत घर के अंदर सुरक्षित रहने को कहा गया है. अगर कहीं मिसाइल या ड्रोन का मलबा गिरता है, तो वहां भीड़ लगाने से सख्ती से मना किया गया है. खबरों के लिए केवल आधिकारिक सरकारी एजेंसियों और KUNA पर भरोसा करने को कहा गया है. विदेश मंत्री अल-जाबेर ने इस हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कही है.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com