कुवैत में रहने वाले नागरिकों और प्रवासियों के लिए सेना ने एक बहुत जरूरी चेतावनी जारी की है। कुवैत आर्मी की जनरल कमांड ने 6 मार्च को निर्देश दिया है कि अगर किसी को कहीं भी मिसाइल का मलबा या कोई अनजान वस्तु गिरी हुई मिले, तो उसके पास बिल्कुल न जाएं। अक्सर लोग उत्सुकता में ऐसी चीजों को देखने चले जाते हैं या उसे निशानी (Souvenirs) समझकर उठाने की कोशिश करते हैं। सेना ने साफ कहा है कि यह जानलेवा हो सकता है और ऐसी गलती भारी पड़ सकती है।

🚨: US Embassy in Kuwait बंद, ट्रंप का आदेश: मिडिल ईस्ट से अमेरिकियों की ‘फ्री’ में होगी घर वापसी

सेना ने जारी किए सख्त सुरक्षा निर्देश

कुवैत आर्मी ने लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ खास बातें बताई हैं जिनका पालन करना जरूरी है। सबसे पहली बात यह है कि गिरने वाले मिसाइल साइट्स पर भीड़ जमा न करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। मलबे में अभी भी विस्फोटक सामग्री हो सकती है जो छेड़छाड़ करने पर फट सकती है।

  • किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और न ही उसे हिलाने की कोशिश करें।
  • फोटो खींचने या सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।
  • खासकर बच्चों को ऐसी जगहों से दूर रखें और तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

मदद के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

अगर आपको अपने आसपास कोई संदिग्ध मलबा या वस्तु दिखाई देती है, तो खुद हीरो बनने के बजाय तुरंत अधिकारियों को सूचना दें। इसके लिए सेना ने इमरजेंसी नंबर 98923373, 1844412 और 1844411 जारी किए हैं। आप 112 पर भी कॉल कर सकते हैं। हाल ही में 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच हुए हमलों के बाद कई इलाकों में मलबा गिरने की खबरें आई हैं। सुरक्षा टीमें इन चीजों को हटाने का काम कर रही हैं, इसलिए उन्हें अपना काम करने दें और सहयोग करें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com