कुछ नागरिकता के लोगों को वर्क परमिट देना बंद 

कुवैती न्यूजपेपर से मिली जानकारी के अनुसार कुवैती अधिकारियों ने कुछ नागरिकता के लोगों को वर्क परमिट देना बंद कर दिया है। आंतरिक मंत्रालय ने इस बाबत मौखिक निर्देश दे दिया है। हालांकि अभी इस बात पर अधिकारियों के द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।

मंत्रालय ने दिए मौखिक निर्देश 

बताते चलें कि इससे पहले भी कुवैती अधिकारियों ने फैमिली विजिट विजा देना बंद कर दिया है। यह फैसला कुछ दिन पहले ही लिया गया था। यह भी कहा गया है कि वीजा को फिर से जारी करने का निर्देश भी दिया जाएगा जब इससे संबंधित कड़े नियम बना लिए जाएंगे।

करीब 20 हजार प्रवासी विजिट वीजा पर कुवैत गए थे लेकिन वह वापस नहीं लौटे जिसके बाद residency affairs departments ने फैमिली विजिट वीजा पर रोक लगा दी है। प्रवासियों की गलती के कारण ही सभी को ऐसे कठोर फैसलों से गुजरना पड़ रहा है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।