Air India Express flight की टाइमिंग में बदलाव के कारण छूटें यात्री

Vijayawada से कुवैत जा रही Air India Express flight की टाइमिंग में बदलाव के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। करीब 15 यात्रियों को टाइमिंग में बदलाव के कारण दिक्कत हुई है जिससे वह काफी नाराज़ हो गए हैं। दरअसल इन यात्रियों को फ्लाइट के टाइमिंग में हुए बदलाव की जानकारी नहीं दी गई थी जिसके कारण वह यात्रा नहीं कर पाए और एयरपोर्ट पर ही छूट गए।

यात्रियों ने कहा टाइमिंग में बदलाव की नहीं दी गई थी जानकारी

यह घटना बुधवार की है जब भारत से कुवैत जा रही विमान 15 यात्रियों को छोड़कर उड़ गई। इस मामले में यात्री एयरलाइन पर यह आरोप लगाया कि उन्हें फ्लाइट की टाइमिंग में हुए बदलाव की जानकारी नहीं दी गई थी। आंध्र प्रदेश के Gannavaram airport से विमान के उड़ने के बाद यात्रियों में नाराजगी है।

बताते चलें कि Gannavaram Airport Director ने कहा है कि विमान बुधवार को 1:10 pm प्रस्थान करने वाली थी लेकिन 9:45 am में ही उड़ान भर लिया जिससे कई यात्री छूट गए। यात्रियों को विमान के टाइम चेंज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। परेशानी यह भी थी कि Vijayawada से Kuwait के लिए सप्ताह में एक ही बार फ्लाइट की सेवा दी जाती है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>