Kuwait का इराक को सख्त संदेश, बसरा में दूतावास पर हुए हमलों को लेकर जताई कड़ी नाराजगी
कुवैत ने इराक के बसरा में स्थित अपने महावाणिज्य दूतावास पर बार-बार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने इन घटनाओं को दूतावास की गरिमा का उल्लंघन बताया है। मंत्रालय का कहना है कि यह हमले वियना कन्वेंशन के नियमों के खिलाफ हैं, जिसके तहत मेजबान देश को विदेशी राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होती है।
सख्त कार्रवाई की मांग
कुवैत सरकार ने इराक द्वारा इन हमलों को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का संज्ञान लिया है, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि अब तत्काल और निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है। कुवैत ने इराक से मांग की है कि इन हमलों में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें सजा दी जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और कुवैत के राजनयिकों व उनके कार्यालयों की सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित रहे, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।