एक नजर पूरी खबर

  • कुवैत में दर्ज हुए कोरोना के 667 नए मामले
  • एक की मौत के साथ 535 हुई मरने वालों की संख्या
  • 552 लोगों ने कोरोना को मात देकर की घर वापसी

कुवैत में कोरना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में सरकार की परेशानियां भी लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल आज कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 667 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए दर्ज मामलों के तहत देश में संक्रमितों की संख्या 86,478 हो गई है।

Image

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के तहत आज कोरोना महामारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके साथ महामारी से मरने वालों की संख्या 535 हो गई है।

वहीं बीते 24 घंटों में 4,425 कोरोना टेस्ट की जांच की जा चुकी है, जिसके तहत जांच का आंकड़ा 626,041 हो गया है। वहीं कोरोना को मात देकर आज 552 लोगों ने घर वापसी की है।

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।