एक नजर पूरी खबर

  • कुवैत में कोरोना के 633 नए मामले आए सामने
  • नए मामलों के साथ 83,578 हुई संक्रमितो की संख्या
  • 3 मरीजों की मौत के साथ 525 हुआ मरने वालों का आंकड़ा

kuwait coronavirus live update

वैश्विक महामारी का कहर अपने चरम पर है। हर दिन महामारी से संक्रमण और मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कुवैत ने पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 633 नए मामलों की पुष्टि की है। इसी के साथ कुवैत में सक्रमण का आंकड़ा 83,578 हो गया है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ अब्दुल्ला अल सनद ने कहा कि सभी नए मामले पहले संक्रमित लोगों के संपर्क में थे या किसी नए के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है इस बात की जांच की जा रही है।

 

इसी के साथ मंत्रालय ने COVID-19 से तीन नई मौतों की घोषणा की, इसी के साथ महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 525 हो गया है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।