1,443 नए मामले दर्ज किए गए

कुवैत स्वास्थ मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को कोरोनावायरस के 1,443 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महामारी के कारण 24 घंटों में 4 लोगों की जान भी गई।

इसे मिलाकर अब तक कोरोना की कुल मामले 313,289 तक पहुंच गए हैं और कुल 1,783 मरीजों की जान जा चुकी है।

5 मई के बाद से सबसे ज्यादा 

गुरुवार को आया आंकड़ा 5 मई के बाद से सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता Dr. Abdullah Al-Sanad ने बताया कि 146 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं अब तक कुल 297,329 मरीज़ ठीक हुए हैं।

नियमों का पालन करने की अपील

मंत्रालय ने सभी निवासी और प्रवासियों से नियमों का पालन करने की अपील की है साथ ही कहा है कि वैक्सीन लेना भी आवश्यक है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।