कुवैत के गृह मंत्रालय ने मई और जून 2025 के दौरान लगभग 6,300 प्रवासी नागरिकों को देश से निर्वासित (डिपोर्ट) किया है। यह आंकड़ा डिपोर्टेशन और डिटेंशन विभाग, जो कि सुधार संस्थान क्षेत्र के अधीन  द्वारा जारी किया गया है।

यह कार्रवाई रेजीडेंसी और श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे एक निरंतर अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों की जल्द से जल्द वापसी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तेज़ की जा रही है। बड़ी संख्या में प्रवासियों को आंतरिक मंत्रालय के विभिन्न विभागों द्वारा जांच के बाद डिपोर्टेशन विभाग को भेजा गया। कुछ मामलों में, न्यायिक आदेशों के तहत भी निर्वासन की कार्रवाई की गई।

इसका उद्देश्य कुवैत में अवैध रूप से रह रहे या काम कर रहे विदेशी नागरिकों पर सख्ती करना और देश की आव्रजन प्रणाली को नियंत्रित करना है। इसके तहत कानूनों का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों के साथ-साथ संबंधित नियोक्ताओं पर भी कार्रवाई की जा रही है।

अभियान हुए तेज 

  • देशभर में फील्ड यूनिट्स लगातार सुरक्षा अभियान चला रही हैं, जिनका लक्ष्य गैरकानूनी रूप से रहने या काम करने वाले प्रवासी हैं।

  • गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को तय प्रक्रियाओं के तहत संबंधित अधिकारियों को सौंपा जा रहा है, ताकि उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सके।

प्रवर्तन में तेजी:

  • हाल के महीनों में गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन अभियानों की रफ्तार बढ़ाई है।

  • यह कार्रवाई कुवैत सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य है:

    • श्रम बाजार को नियमित करना

    • आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू करना

    • अवैध निवासियों की संख्या कम करना