कुवैत में नियुक्ताओं के लिए पब्लिक अथॉरिटी ऑफ़ मैनपॉवर के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है। डिपार्टमेंट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए जानकारी देते हुए बताया है कि घरेलू कामगारों के ट्रांसफर से संबंधित नियमों का पालन आवश्यक है। अगर कोई व्यक्ति इससे संबंधित नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ जल्द ही शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

सोशल मीडिया के जरिए दी गई जानकारी

सोशल मीडिया के जरिए दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि अगर किसी कामगार को एक नियोक्ता से दूसरे नियुक्ति के पास ट्रांसफर कर रह हैं तो काफी सावधानी बरतनी चाहिए और सारी प्रक्रिया तय नियमों के आधार पर ही होना चाहिए।

अगर किसी कामगार का ट्रांसफर वारंटी पीरियड यानी कि काम मिलने के पहले 6 महीने के अंदर किया जाता है तो यह गलत है। अगर ऐसा होता है तो इसकी जानकारी डोमेस्टिक वर्कर रिक्रूटमेंट ऑर्गेनाइजेशन डिपार्टमेंट में करनी चाहिए। डिपार्टमेंट के द्वारा यह साफ साफ कहा गया है कि नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए इससे किसी के अधिकार को नुकसान नहीं पहुंच सकेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>