Kuwait में ड्राईविंग लाइसेंस को लेकर नया नियम जारी

कुवैत में ड्राइविंग लाइसेंस के फ्रॉड को रोकने के लिए अधिकारियों के द्वारा एक नियम लागू किया जा रहा है। इसके अनुसार अब “My Identity” application पर ड्राईविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण संख्या का इस्तेमाल करना होगा।

अधिकारियों का कहना है कि इसके इस्तेमाल का मुख्य मकसद फ्रॉड को रोकना है। मिली जानकारी के अनुसार ऐसे लोगों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है जो कुवैत ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ड्राइविंग कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में इस बात की जांच बहुत जरूरी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन लोगों के पास अवैध तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया गया है।

अवैध तरीके से जारी होने वाले ड्राईविंग लाइसेंस पर लगेगी लगाम

इस बात की जानकारी दी गई है कि अवैध तरीके से जारी किए गए ड्राईविंग लाइसेंस पर लगाम लगाना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो कुवैत के बढ़ती ट्रैफिक की समस्या को काबू करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। आंतरिक मंत्रालय के General Traffic Department के द्वारा समय-समय पर अलग-अलग जांच कर इन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>