KUWAIT आंतरिक मंत्रालय के द्वारा समय समय पर जांच अभियान के द्वारा अवैध तरीके से रहने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। वहां ऐसे कई प्रवासियों की गिरफ्तारी हुई है जो अवैध तरीके से रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। ऐसे प्रवासियों की संख्या पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों की तरफ से जांच की जाती है।

कई इलाकों में की जाती है खोजबीन

आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों के द्वारा कई इलाकों में जांच की जा रही है। इस दौरान अवैध काम कर रहे आरोपियों को पकड़ा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Mubarak Al-Kabeer इलाके में तीन फ्रॉड घरेलू कामगारों के ऑफिस का पता लगाया गया है। यहां पर अवैध तरीके से काम किया जा सकता है।

यहां अवैध काम करने और रेजिडेंस परमिट के नियम का उल्लंघन करने वाले आरोपी प्रवासियों को शरण दी जाती थी। इस मामले में आरोपी ऑफिस के द्वारा 11 प्रवासियों को काम दिया गया था जो रेजिडेंस वीजा का उल्लंघन करते हुए दैनिक कामगार के तौर पर काम कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी और इसके लिए उन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।