जल्द ही प्रवासियों के लिए फैमिली वीजा एप्लीकेशन की शुरुआत की जा सकती है

मीडिया की पोस्ट के अनुसार कुवैत में अब जल्द ही फैमिली वीजा एप्लीकेशन की शुरुआत की जा सकती है। कहा गया है कि सभी जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद और वीजा से जुड़ी सभी तरह की जरूरतों को पूरा करने के बाद फैमिली वीजा जारी करना शुरू कर दिया जाएगा।

कहा गया है कि सैलरी और जॉब के आधार पर इस वीजा को दिया जाएगा। फैमिली वीजा के लिए फर्स्ट डिग्री रिलेटिव को महत्व दिया जाएगा। वीजा आवेदन प्रक्रिया को भी आसान बनाने पर काम किया जा रहा है।

नए तरह के वीजा को भी दिया जाएगा महत्व

मंत्री Talal Al-Khaled ने कहा है कि Article 4 of Ministerial Resolution No. 957/2019 में संशोधन किया जायेगा। इसकी मदद से कुवैत में sports, cultural, या social activities के लिए नए एंट्री वीजा की सुविधा दी जाएगी। यह वीजा General Directorate of Residence Affairs के द्वारा जारी किया जाएगा। इस वीजा की मदद से कुवैत में 3 महीने रहने की टेंपरेरी व्यवस्था की जा सकेगी और एंट्री के 1 साल तक इसे रिन्यू भी किया जा सकेगा।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>