पूरी खबर एक नजर, 

  • Al Mubarakiya market लगी आग को बुझा लिया गया
  •  रमजान को लेकर उत्सुक थे सभी ग्राहक 

आग को बुझा लिया गया है 

कुवैत के Al Mubarakiya market लगी आग को बुझा लिया गया है और इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कुवैत फायर फोर्स के Redha Al Salman ने बताया है कि करीब 20 दुकानों में लगी आग को 8 फायरफाइटर्स टीम ने बुझा लिया है।

इस भयानक घटना की जानकारी गुरुवार 3.20pm में मिली और धीरे धीरे आग बढ़ती गई। इसमें करीब 14 लोग घायल हुए हैं और सभी को इलाज के लिए भेज दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री Dr Abdullah Al Sanad ने बताया कि सभी का इलाज जारी है और पांच मिनट के अंदर ही टीम पहुंच गई थी।

मामले की जांच के आदेश दे दिए गए

बताते चलें कि Souq Mubarakiya में सभी लोग रमजान की खरीददारी के लिए उत्सुक थे लेकिन यह घटना काफी बुरी है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और लोगों को इस जगह से दूर रहने की सलाह दी गई है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।