कुवैत कैबिनेट ने देश की सुरक्षा और सैन्य तैयारियों की कड़ी समीक्षा की है। पिछले 24 घंटों में कुवैत के हवाई क्षेत्र में 14 ड्रोन घुसने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 8 को कुवैत की सेना ने मार गिराया है। इन हमलों को लेकर कुवैत सरकार ने कड़ी निंदा की है और इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। इसके साथ ही कैबिनेट ने देशवासियों और प्रवासियों को आने वाले ईद अल-फ़ित्र (Eid Al-Fitr) की बधाई भी दी है।

👉: UAE सरकार ने कुवैत में आतंकी साजिश की कड़ी निंदा की, 16 संदिग्ध गिरफ्तार और हथियार बरामद

कुवैत सेना की कार्रवाई और नुकसान की जानकारी

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सेना और एयर डिफेंस ने 14 में से 8 ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है। कुवैत नेशनल गार्ड (KNG) ने भी दो ड्रोन गिराए हैं। हवा में ड्रोन नष्ट होने के कारण गिरे मलबे से कुछ जगहों पर नुकसान हुआ है।

इस दौरान सेना के तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है और वे अब सुरक्षित हैं। क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबा ने हाल ही में सैन्य ठिकानों का दौरा किया और देश की रक्षा में लगे सेना के जवानों की बहादुरी की तारीफ की। कैबिनेट इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

फ्लाइट्स और आम जनता के लिए अलर्ट

कुवैत में आम जनता की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय और फायर फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। ड्रोन हमलों के खतरे को देखते हुए कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हुआ है।

अमेरिकी दूतावास और स्थानीय प्रशासन के अनुसार कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है और एमरजेंसी एयर रूट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह स्थिति उन प्रवासियों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो इस दौरान यात्रा करने वाले हैं। आने वाले 19 मार्च से ईद की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com