सड़क पर सुरक्षा के लिए सभी यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। जो भी व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आंतरिक मंत्रालय के General Traffic Department (GTD) के द्वारा करीब 74 प्रवासियों को इसके लिए डिपोर्ट किया है।
74 प्रवासियों को किया गया डिपोर्ट
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि वर्ष 2024 में गंभीर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है। इन प्रवासियों के द्वारा गंभीर यातायात उल्लंघन जैसे कि तेज स्पीड में वाहन चलाना, रेड लाइट क्रॉस करना और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है।
कहा गया है कि नया ट्रैफिक नियम 22 अप्रैल से लागू होने वाला है। सभी से अपील की गई है कि उन्हें इन नियमों का उल्लंघन हरगिज़ नहीं करना चाहिए। प्रवासियों को सलाह दिया गया है कि उन्हें कभी भी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है।