कुवैत में हेल्थ डिपार्टमेंट के पब्लिक और प्राईवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए अपडेट जारी किया गया है

Kuwait में हेल्थ डिपार्टमेंट के पब्लिक और प्राईवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए अपडेट जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि हेल्थ डिपार्टमेंट के पब्लिक और प्राईवेट सेक्टर कर्मचारियों के लाइसेंसिंग प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी गई है।

नए रेजोल्यूशन में क्या तय किया गया है नियम

नए रेजोल्यूशन में इस बात की जानकारी दी गई है कि ऐसे डॉक्टर और पंजीकृत असिस्टेंट जिन्होंने पंजीकृत ट्रेनिंग संस्थान में काम नहीं किया है उन्हें प्राइवेट सेक्टर में काम करने की अनुमति नहीं होगी। जो भी मेडिकल अधिकारी हायर तकनीकी लेवल में काम करना चाहता है उन्हें मान्यता प्राप्त Kuwait Institute for Medical Specialties (KIMS) से एक सौ educational units प्रदान करना होगा।

ऐसे व्यक्ति जिनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है उन्हें फिटनेस शर्त को पूरा करने के लिए मंत्रालय के द्वारा तय नियमों को पूरा करना होगा। यह प्रक्रिया हरेक दो साल में पूरी करनी होगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>