पूरी खबर एक नजर,

  • कुवैत में मंत्रालय ने जारी किया अपडेट
  • एप्प के जरिए संक्रमित पर रखी जाएगी नजर

COVID-19 को लेकर सचेत रहने की हिदायत

कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 को लेकर सचेत रहने की हिदायत दी है। मंत्रालय ने कहा है कि एप्प के द्वारा पॉजिटिव केस पर नजर रखी जा रही है। नियमों में मिली रियायत के बावजूद भी किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्रालय रखेगा नजर

बताते चलें कि मंत्रालय ने कहा है कि ‘Shlonik’ app के बजाए Immune app के द्वारा एप्प के द्वारा पॉजिटिव केस पर नजर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति COVID-19 पाया जाता है तो उसे 5 दिन के लिए अपने आप को सबसे दूर रखना होगा।

इसके अतिरिक्त पांच दिन के लिए फेस मास्क लगाना भी जरूरी होगा। शनिवार को हुए प्रेस स्टेटमेंट में मंत्रालय ने यह बयान जारी किया है। मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि COVID-19 संक्रमित होने के बाद आसानी से पता चल जाएगा क्योंकि जो भी व्यक्ति COVID-19 संक्रमित होगा एप्प पर उसका स्टेटस अपने आप लाल हो जायेगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।