कुवैत में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। 1 जुलाई 2026 से भारतीय दूतावास के पासपोर्ट और वीज़ा जैसे कामों की जिम्मेदारी अब DU Digital Global AG कंपनी संभालेगी। यह बदलाव कुवैत में भारतीय प्रवासियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और सेवाओं के विस्तार के लिए किया गया है।

भारतीय दूतावास, कुवैत ने एक लंबी प्रक्रिया के बाद DU Digital Global AG को यह काम सौंपा है। यह कॉन्ट्रैक्ट तीन साल के लिए दिया गया है। इससे पहले यह काम BLS International Services Ltd. कर रही थी, जिनका कार्यकाल 30 जून 2026 को खत्म हो गया।

इन सेवाओं का होगा संचालन

नई कंपनी अब भारतीय नागरिकों के लिए कई जरूरी सेवाओं की देखरेख करेगी। इनमें मुख्य रूप से ये काम शामिल होंगे:

  • पासपोर्ट के आवेदन और रिन्यूअल
  • पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC)
  • डॉक्यूमेंट अटेस्टेशन (दस्तावेजों का सत्यापन)
  • OCI से जुड़ी सेवाएं
  • वीज़ा सेवाएं

इन केंद्रों पर मिलेंगी सुविधाएं

आम लोगों की आसानी के लिए सेवाएं अलग-अलग केंद्रों पर उपलब्ध होंगी:

  • मेन सेंटर: कुवैत सिटी, अल-जौहरा टावर, किबला (पहली मंजिल, सालेम अल-मुबारक स्ट्रीट, ब्लॉक 11, प्लॉट 11)
  • फहाहिल सेंटर: समा मॉल की तीसरी मंजिल
  • अल-दजीज सेंटर: वाहा मॉल का ग्राउंड फ्लोर
  • अल-जाहरा सेंटर: यहाँ भी एक सेंटर खोलने की योजना है, जिसकी जगह की जानकारी जल्द दी जाएगी।

दूतावास ने 22 जून 2026 को यह साफ किया था कि सभी सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। रमजान के दौरान काम का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था और शुक्रवार को छुट्टी रहती थी। अपॉइंटमेंट और बाकी नियमों की जानकारी कंपनी आने वाले हफ्तों में देगी।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.