कुवैत में चल रहे मौजूदा सुरक्षा हालातों के बीच भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने वहां रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए 24 घंटे काम करने वाले हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें और बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।

🚨: Kuwait Ambulance Center पर गिरा मलबा, 2 मेडिकल कर्मचारी घायल, आम लोगों के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट

भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर और संपर्क जानकारी

कुवैत में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और तुरंत मदद के लिए दूतावास पूरी तरह से काम कर रहा है। दूतावास की तरफ से कुछ अहम संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। नागरिकों से कहा गया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें।

  • हेल्पलाइन नंबर: +965 6550 1946 (कॉल और WhatsApp दोनों के लिए उपलब्ध)
  • इमरजेंसी नंबर: +965 6500 1946 पर भी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकता है।
  • आधिकारिक ईमेल: किसी भी मदद या सवाल के लिए community.kuwait@mea.gov.in पर मेल भेजा जा सकता है।

वीजा में राहत और सुरक्षा के जरूरी नियम

कुवैत में सुरक्षा कारणों से ड्रोन उड़ाने और बिना अनुमति के हवाई फोटोग्राफी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। नागरिकों को कुवैत के स्थानीय प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फंसे हुए भारतीय यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दूतावास कुवैत के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

इसके अलावा कुवैत के गृह मंत्रालय ने प्रवासियों को वीजा के मामले में बड़ी राहत दी है। नए आदेश के अनुसार सभी वैध विजिट वीजा की समय सीमा एक महीने के लिए अपने आप बढ़ा दी गई है। जो रेजिडेंट्स अभी कुवैत से बाहर हैं, उन्हें बाहर रहने के लिए अतिरिक्त 3 महीने की छूट दी गई है। वहीं भारतीय दूतावास की सभी कंसुलर सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। रमजान के कारण कंसुलर एप्लिकेशन सेंटर्स (CACs) अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे।