कुवैत के अल-सलमी रेगिस्तान में एक भारतीय इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। तेलंगाना के रहने वाले 29 साल के Kailash की मौत के बाद उसके साथियों ने शव को रेत में दफना दिया था। अब इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दूसरा आरोपी भारत भाग गया है।

👉: Trump News: ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम खत्म किया, अब नई बातचीत होगी, जहाजों पर हमले बने वजह

तेलंगाना के निज़ामाबाद जिले के निवासी Kailash अल-सलमी इलाके में इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 19 मार्च 2026 को वह एक पिता और बेटे के साथ एक खराब खुदाई मशीन को ठीक करने रेगिस्तान गए थे। जांच में पता चला कि वहां काम के दौरान अचानक एक क्रेन कैलाश के ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पिता और बेटे ने डर के मारे कैलाश के शव को वहीं रेगिस्तान में दफना दिया। जब परिवार ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत की, तब कुवैत के Criminal Investigation Department (CID) ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कैलाश उन दोनों के साथ रेगिस्तान गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

पुलिस ने जब बेटे को पकड़ा, तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और पुलिस को उस जगह ले गया जहां शव दफनाया गया था। कुवैत के Ministry of Interior (MoI) ने इस केस को सुलझा लिया है और पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने शव को बाहर निकालने का आदेश दिया था।

इस मामले का दूसरा आरोपी, जिसे पिता (गणेश) बताया जा रहा है, कुवैत छोड़कर भारत के निज़ामाबाद गांव भाग गया है। कुवैत की पुलिस अब उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं, कैलाश के माता-पिता ने भारत में दिचपल्ली पुलिस से शिकायत की है और भारतीय दूतावास से मदद मांगी है ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.