कुवैत में 14 जुलाई 2026 को सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी कार्रवाई हुई है। कुवैत के रक्षा बलों ने देश के ऊपर मंडरा रहे कई दुश्मन ड्रोन और मिसाइलों को सफलतापूर्वक हवा में ही मार गिराया है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई, जिसके बाद से आम जनता और वहां रह रहे प्रवासियों में चिंता का माहौल है।

🗞️: Strait of Hormuz: ट्रम्प ने हटाया 20 प्रतिशत टैक्स, खाड़ी देशों के साथ निवेश डील पर बनी सहमति

सेना का निर्देश और सुरक्षा स्थिति

General Staff of the Kuwaiti Armed Forces ने इस घटना की पुष्टि की है। सेना ने स्पष्ट कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सभी नागरिकों व प्रवासियों को सरकार द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। हालांकि, सेना ने अभी तक इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों या ड्रोन्स की सटीक संख्या के बारे में जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इन्हें ईरान की तरफ से होने वाले हमलों के रूप में देखा जा रहा है।

क्षेत्रीय तनाव और विमान सेवाओं पर असर

क्षेत्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच सिर्फ कुवैत ही नहीं, बल्कि Bahrain और Jordan में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए European Union Aviation Safety Agency ने विमानन कंपनियों को अलर्ट जारी किया है। कुवैत, बहरीन, कतर, यूएई और ओमान की खाड़ी के ऊपर से उड़ान भरने वाले विमानों के लिए यह चेतावनी जारी की गई है ताकि किसी भी तरह के जोखिम से बचा जा सके। UAE ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.