कुवैत की सुरक्षा व्यवस्था ने एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए ईरान से आए हवाई हमलों को नाकाम कर दिया है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, ईरान के साथ तनाव शुरू होने के बाद से अब तक कुवैत ने कुल 387 बैलिस्टिक मिसाइलें, 25 क्रूज मिसाइलें और 970 ड्रोन को हवा में ही मार गिराया है।
हालिया हमलों का विवरण
रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह से ही कुवैत के हवाई क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे 4 क्रूज मिसाइलें और 21 ड्रोन को कुवैती वायु रक्षा बलों ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। ये हमले किसी भी लक्षित स्थान तक पहुँचने से पहले ही हवा में ही खत्म कर दिए गए।
कुवैती सशस्त्र बल देश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। देश के हवाई क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा और देश की संप्रभुता बनी रहे। इस दौरान रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह के खतरों से निपटने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है।
