कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं की वापसी हो गई है। काफी समय से बंद पड़े एयरस्पेस के बाद अब यात्री फिर से सफर कर सकेंगे। पब्लिक अथॉरिटी फॉर सिविल एविएशन (PACA) ने संचालन योजना को लागू कर दिया है, जिससे प्रवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

ℹ: Kuwait पर हुआ बड़ा हमला, 852 ड्रोन और 354 मिसाइलें दागीं, डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही किया ढेर

कुवैत एयरपोर्ट पर अभी कितनी फ्लाइट्स चल रही हैं?

एयरपोर्ट पर अभी पूरी तरह से काम शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल 10 फीसदी क्षमता के साथ ट्रायल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रविवार सुबह से कुल 40 उड़ानें संचालित की गईं, जिनमें 20 प्रस्थान और 20 आगमन शामिल हैं। बता दें कि बंद होने से पहले यहाँ रोजाना करीब 400 उड़ानें चलती थीं।

कौन सी एयरलाइंस और किन शहरों के लिए उड़ानें शुरू हुईं?

  • Kuwait Airways: टर्मिनल 4 से मिस्र, बेरूत, ओमान और मनीला के लिए उड़ानें रवाना हुई हैं।
  • Jazeera Airways: इस कंपनी ने भी अपनी सीमित सेवाएं दोबारा शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, इस सप्ताह 10 अलग-अलग गंतव्यों के लिए 48 उड़ानें चलाई जाएंगी।

एयरपोर्ट क्यों बंद था और अब क्या स्थिति है?

क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा कारणों की वजह से 28 फरवरी से कुवैत का एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया गया था। अब PACA के निर्देशानुसार संचालन योजना को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.