कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब टर्मिनल 4 (Terminal 4) से फिर से उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। यह फैसला यात्रियों की सुविधा और फ्लाइट्स के विकल्प बढ़ाने के लिए लिया गया है ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी हो।

कुवैत की पब्लिक अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने रविवार को इसकी जानकारी दी। कुवैत न्यूज एजेंसी (KUNA) के मुताबिक, 15 जून 2026 से टर्मिनल 4 के जरिए चुनिंदा गल्फ, अरब और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस का कामकाज फिर से शुरू होगा।

यात्रियों के लिए क्या है खास

सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सेवा और हवाई यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए उठाया गया है। विभाग उन एयरलाइंस के साथ सीधा तालमेल बिठा रहा है जो यहाँ से अपनी उड़ानें फिर से शुरू करना चाहती हैं ताकि फ्लाइट शेड्यूल तय किया जा सके।

कुवैत में रहने वाले प्रवासियों और अक्सर यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए यह सुविधा मददगार होगी। एयरपोर्ट जाने से पहले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एयरलाइन से फ्लाइट के समय और अन्य अपडेट की जानकारी जरूर ले लें।

सुरक्षा और तैयारी

अथॉरिटी ने बताया कि सुरक्षा और कामकाज को बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ बातचीत जारी है। इससे पहले 3 जून 2026 को कुवैत एयरवेज की उड़ानें टर्मिनल 4 से शुरू हो गई थीं, जिसके बाद अब अन्य चुनिंदा एयरलाइंस को भी इसकी अनुमति दी जा रही है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com