कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 4 (T4) से अब फिर से फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो गया है। Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने रविवार को यह ऐलान किया। अब यहाँ से गल्फ, अरब और दुनिया भर की एयरलाइंस सीमित तौर पर अपनी सेवाएं देंगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

ℹ: USA-Iran Deal: अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता, ओमान ने दिया समर्थन, अब समुद्री रास्तों से खुलेंगे रास्ते

DGCA ने बताया कि यह कदम राष्ट्रीय जिम्मेदारी और यात्रियों की सेवा के लिए उठाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य एयरलाइंस के काम को जारी रखना और नागरिक उड्डयन के प्रवाह को सामान्य बनाए रखना है।

अधिकारियों ने कहा कि जो एयरलाइंस फिर से संचालन शुरू करना चाहती हैं, उनके साथ मिलकर फ्लाइट शेड्यूल तय किया जाएगा। इस फैसले से कुवैत के नागरिकों और वहां रहने वाले प्रवासियों, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल हैं, के लिए यात्रा के विकल्प बढ़ जाएंगे।

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश:

  • एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की अपडेट जरूर चेक करें।
  • अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करके जानकारी लें।

अथॉरिटी ने यह भी साफ किया कि सुरक्षा और कुशलता के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ लगातार तालमेल बिठाया जा रहा है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.