कुवैत की सेना ने सोमवार को जानकारी दी कि देश पर ईरान की ओर से हमला किया गया है। मंत्रालय ने इसे क्रिमिनल एग्रेशन यानी आपराधिक हमला बताया है। सेना इस हमले को नाकाम करने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और बचाव अभियान चला रही है।
आम जनता के लिए जरूरी सावधानी
कुवैत रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल स्टाफ Saud Abdulaziz Al-Atwan ने सभी नागरिकों और प्रवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर कहीं भी मिसाइल या ड्रोन का मलबा या उसके टुकड़े दिखें, तो उन्हें न तो छुएं और न ही उनके पास जाएं।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी क्षतिग्रस्त जगह या मलबे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने से मना किया गया है। अगर आपको कहीं भी ऐसी कोई संदिग्ध चीज़ मिले, तो तुरंत इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल करके इसकी जानकारी दें। कुवैत की सेना देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता के साथ निभा रही है।
