कुवैत में रविवार 19 जुलाई 2026 को ईरान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों ने भारी दहशत फैला दी है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है और कहा है कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने दुश्मन के हमलों का सामना किया है। कई जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनाई दीं जिसके बाद सरकार ने लोगों को सुरक्षित रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

हमले में सरकारी इमारतों को नुकसान

कुवैत रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता Colonel Saud Al Otaibi ने बताया कि ईरान की तरफ से आए घातक मिसाइल और ड्रोन ने मुख्य रूप से बिजली और पानी के विभाग यानी Ministry of Electricity, Water, and Renewable Energy को निशाना बनाया है। इस हमले में वहां आग लगने और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। हमले की चपेट में आने से वहां काम कर रहे फायरफाइटर और कर्मचारी घायल भी हुए हैं।

प्रवासियों और फ्लाइट्स पर असर

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत एयरवेज ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अपनी उड़ानों के समय में बदलाव किया है। कई फ्लाइट्स को रिशेड्यूल किया गया है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने ईरान की इस हरकत की कड़ी निंदा की है और इस हमले का पूरा जिम्मेदार ईरान को ठहराया है। यह स्थिति अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ रहे क्षेत्रीय तनाव का हिस्सा है जिसका असर कुवैत में रह रहे प्रवासियों पर भी पड़ रहा है।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.