कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण शेड्यूल को बेहतर बनाने के लिए एक नई डिजिटल रिमाइंडर सेवा की शुरुआत की है। इस सुविधा को 27 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर लागू किया गया है। यह नई सर्विस बच्चों और बड़ों दोनों के टीकाकरण के समय का ध्यान रखने में मददगार साबित होगी, जिससे लोगों को अब तारीख याद रखने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

मोबाइल ऐप्स के जरिए मिलेगी पूरी जानकारी

इस सुविधा को कुवैत के मौजूदा डिजिटल प्लेटफॉर्म Sahl और Salem ऐप्स के साथ जोड़ा गया है। इस सिस्टम के तहत, यूजर को उनके तय वैक्सीनेशन अप्वाइंटमेंट से 48 घंटे पहले ऑटोमैटिक नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके अलावा, अगर अप्वाइंटमेंट के समय में कोई बदलाव होता है, तो इसकी जानकारी भी तुरंत अलर्ट के जरिए यूजर तक पहुंच जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण

मंत्रालय का मानना है कि यह पहल समय पर वैक्सीन की डोज सुनिश्चित करने में मदद करेगी और बीमारियों से बचाव को और मजबूत बनाएगी। साल 2025 के नवंबर महीने में Salem ऐप को लॉन्च किया गया था, जो टीकाकरण रिकॉर्ड और रिमाइंडर्स को मैनेज करता है और इसने पुरानी ‘Kuwait Seha’ ऐप की जगह ली है। वहीं, Sahl ऐप भी जून 2023 से लोगों को प्रिवेंटिव वैक्सीन सर्टिफिकेट की सुविधा दे रहा है। सरकार का यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और बड़ा प्रयास है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com