कुवैती अधिकारियों के द्वारा फ्रॉड नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है। राफेल ड्रॉ के नाम पर फ्रॉड किया गया है। इस मामले में एक Egyptian महिला को गिरफ्तार किया गया है जिसने कई बार ड्रॉ में ईनाम जीत लिया है। लेकिन उसकी यह जीत संदेहास्पद है।

महिला को किया गया गिरफ्तार

बताते चलें कि इस मामले में संदिग्ध महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को Kuwait International Airport पर गिरफ्तार किया गया है। महिला को तब गिरफ्तार किया गया है जब वह देश से बाहर भागने की कोशिश कर रही थी। इस मामले में महिला के पति की भी गिरफ्तार की गई है। जांच में पता चला है कि यह स्कीम वर्ष 2023 का है जिसमें 6 लोग शामिल हैं।

जांच में पता चला है कि महिला अपना अलग-अलग नाम का इस्तेमाल करके इस ड्रॉ में भाग ले रही थी। महिला कभी अपना फर्स्ट नेम चेंज करती थी, कभी मिडल नेम और कभी लास्ट नेम चेंज करती थी। इस तरह करके उसने सात कार जीत लिया था। इसके बाद महिला ने उन कार को प्रॉफिट के लिए बेच भी दिया था।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>