एक नए तरह के VISA की घोषणा की गई है

KUWAIT में एक नए तरह के VISA की घोषणा की गई है। First Deputy Prime Minister, आंतरिक मंत्रालय और रक्षा मंत्री Sheikh Talal Al-Khaled ने Ministerial Resolution No. 957/2019 के Article 4 में एक नए संशोधन का आदेश दिया है।

इस संशोधन के बाद कुवैत में नए तरह का वीजा की घोषणा की गई है। यह एक तरह का एंट्री वीजा होगा जो स्पोर्ट्स, कल्चरल और सोशल एक्टिविटीज के प्रैक्टिस के लिए दिया जाएगा।

General Directorate of Residence Affairs के द्वारा दिया जायेगा वीजा

बताते चलें कि यह वीजा General Directorate of Residence Affairs के द्वारा जारी किया जाएगा। यह मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स क्लब, कल्चरल और सोशल संस्थानों के आधार पर दिया जाएगा। इसके अनुसार, आवेदक कुवैत में तत्कालीन तौर पर 3 महीने के लिए रह सकता है। एंट्री के बाद एक साल के लिए इसे रिन्यू किया जा सकता है।

नए वीजा के लॉन्च होने के बाद आवागमन प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>