कुवैत सरकार अब किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। इसके लिए नेशनल इमरजेंसी, क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर ने खाद्य सुरक्षा और सुरक्षा से जुड़े प्लान की समीक्षा की है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि संकट के समय लोगों को खाने-पीने की चीजों की कमी न हो।
👉: ईरान की बड़ी चेतावनी, दक्षिणी लेबनान से इसराइल को खदेड़ा जाएगा, कमांडर ने कहा फिर होगी 2000 जैसी हार।
सेंटर ने पब्लिक अथॉरिटी फॉर फूड एंड न्यूट्रिशन के साथ मिलकर काम किया। इसमें उन सभी तरीकों और प्रक्रियाओं को देखा गया जो इमरजेंसी के दौरान फूड सिक्योरिटी और फूड सेफ्टी को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। सरकार चाहती है कि किसी भी मुश्किल वक्त में खाद्य आपूर्ति चैन प्रभावित न हो और लोगों को सुरक्षित भोजन मिलता रहे।
