कुवैत सरकार ने देश के युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए बहुत बड़ा अभियान शुरू किया है. अमीर के समर्थन से “एक वतन जो आपकी रक्षा करता है” नाम से एक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान चलाया गया है. सरकार ने साफ़ कर दिया है कि ड्रग्स की तस्करी और इसके इस्तेमाल के खिलाफ अब कोई ढील नहीं बरती जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

नया कानून और सख्त सज़ा

कुवैत में Decree-Law No. 159/2025 लागू किया गया है, जो पिछले सभी ड्रग कानूनों की जगह लेगा. इस नए कानून के तहत ड्रग्स तस्करी के गंभीर मामलों में मौत की सज़ा का प्रावधान है. अगर कोई संगठित तस्करी में शामिल पाया जाता है, बच्चों का इस्तेमाल करता है या जेल के अंदर ड्रग्स पहुँचाता है, तो उसे मौत की सज़ा या उम्रकैद हो सकती है. इसके अलावा भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा.

रैंडम टेस्ट और पुलिस के अधिकार

नए नियमों के मुताबिक, अब सरकारी कर्मचारियों और मिलिट्री के लोगों का कभी भी रैंडम ड्रग टेस्ट किया जा सकता है. स्वास्थ्य मंत्री को यह अधिकार दिया गया है कि शादी से पहले होने वाले मेडिकल चेकअप में ड्रग्स स्क्रीनिंग शामिल की जाए. साथ ही, ड्राइविंग लाइसेंस और हथियार परमिट के लिए भी ड्रग टेस्ट ज़रूरी होगा. अगर कोई व्यक्ति टेस्ट कराने से मना करता है, तो उसे चार साल तक की जेल हो सकती है.

पुलिस को अब संदिग्ध नशा करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने का अधिकार मिल गया है. हालांकि, उन लोगों को कानूनी कार्रवाई से छूट दी जाएगी जो खुद आगे आकर इलाज और रिहैब के लिए आवेदन करेंगे.

ड्रग्स की सप्लाई में भारी गिरावट

इंटीरियर मिनिस्टर शेख फहद अल-यूसुफ ने बताया कि नए कानून के बाद कुवैत में ड्रग्स की सप्लाई में लगभग 80% की कमी आई है. उन्होंने जानकारी दी कि पिछले छह महीनों से ज़मीन के रास्ते और एक साल से समुद्र के रास्ते कोई ड्रग्स शिपमेंट कुवैत में घुसने नहीं पाया है. सप्लाई कम होने की वजह से अवैध ड्रग्स की कीमतों में 200 से 300 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है.

2026 की पहली छमाही के आंकड़े

कुवैत की एंटी-नारकोटिक्स विभाग ने साल 2026 के पहले छह महीनों में बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए गए हैं. प्रवासियों के लिए यह खबर चेतावनी की तरह है, क्योंकि इस crackdown में कई विदेशियों को देश से बाहर निकाला गया है.

विवरण आंकड़े (2026 की पहली छमाही)
कुल गिरफ्तारी 1,564 संदिग्ध
कुल मामले 1,200
जब्त नशीले पदार्थ 323 किलोग्राम
जब्त ड्रग्स गोलियां 6,35,000
जब्त शराब की बोतलें 9,000
डिपोर्ट किए गए प्रवासी 614
नशे की लत के मामले 346
जब्त हथियार 26 बंदूकें और 1,423 राउंड गोला-बारूद

अधिकारियों ने बताया कि तस्कर अब नए तरीके अपना रहे हैं, जैसे A4 पेपर शीट में ड्रग्स घोलकर भेजना. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं. सोशल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने The Avenues Mall में आयोजित कार्यक्रम के ज़रिए लोगों को जागरूक किया है और समाज के हर वर्ग से इस लड़ाई में जुड़ने की अपील की है.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.