प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

कुवैत में काम कर रहे प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कुवैत के द्वारा विदेशी कामगारों के लिए की गई इसे अहम बदलाव के कारण प्रवासियों को काफी फायदा मिलने वाला है। प्रथम उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मामलों के मंत्री शेख तलाल अल-खालिद अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के द्वारा लिए गए इस फैसले के कारण भारतीय समेत सभी प्रवासियों को पार्ट टाइम काम करने की इजाजत मिल चुकी है।

कैसे मिलेगी पार्ट टाईम वर्क करने की अनुमति?

कामगारों को अपने नियोक्ता के अलावा पार्ट टाइम वर्क करने के लिए भी अनुमति दे दी गई है। पार्ट टाइम वर्क के समय कर्मचारियों को चुनिंदा शर्तों को भी पूरा करना होगा जिसके बाद ही पार्ट टाइम की अनुमति दी जाएगी।

पार्ट टाइम वर्क करने के लिए सबसे पहले कर्मचारियों को अपने नियोक्ता से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा प्राईवेट सेक्टर के कर्मचारी प्रति दिन अधिकतम चार घंटे के लिए किसी अन्य कंपनी के लिए पार्ट टाइम वर्क कर सकते हैं। इस दौरान अगर कोई काम करते हो सकता है तो कर्मचारियों को अगर फ्रॉम होम की भी अनुमति दे दी जाएगी। बताते चलें कि कुवैत की कुल आबादी का 75 फीसद प्रवासी हैं जिनमें सबसे अधिक भारतीय प्रवासी ही हैं। भारतीय प्रवासियों पर सीधा इसका प्रभाव पड़ेगा।