कुवैत में रहने वाले प्रवासियों के लिए एक अहम नियम लागू किया गया है. पब्लिक अथॉरिटी फॉर सिविल इन्फॉर्मेशन (PACI) ने आवासीय पते के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. अब किसी भी प्रवासी को अपनी Civil ID में घर का पता दर्ज या अपडेट कराने के लिए मकान मालिक की स्पष्ट इलेक्ट्रॉनिक मंज़ूरी लेनी होगी. यह नया नियम फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने और मकान मालिकों को कानूनी मामलों से सुरक्षित रखने के लिए लाया गया है.

ℹ: Saudi Arabia Fatwa: शुक्रवार को ईद पड़ने पर सऊदी अरब ने जारी किया फतवा, जुमे की नमाज में मिली बड़ी छूट

Sahel App के जरिए मिलेगी मकान मालिक की मंज़ूरी

इस नई व्यवस्था को कुवैत के सरकारी Sahel App के साथ पूरी तरह से ऑटोमेटेड किया गया है. जब कोई किरायेदार पता रजिस्टर करने के लिए रिक्वेस्ट डालता है, तो मकान मालिक के Sahel अकाउंट पर सीधे एक नोटिफिकेशन जाता है. इसके बाद मकान मालिक उस रजिस्ट्रेशन को अप्रूव या रिजेक्ट कर सकता है. 16 मार्च से यह ऑटोमेटेड नोटिफिकेशन फीचर काम करने लगा है. PACI के अधिकारियों ने बताया कि यह कदम कुवैत के आवासीय डेटाबेस को सटीक बनाने के लिए उठाया गया है. इस सिस्टम के लागू होने से अब कोई भी किसी दूसरे के पते पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकेगा.

प्रवासियों की Civil ID पर पड़ेगा सीधा असर

अगर कोई प्रवासी ऐप के माध्यम से मकान मालिक की मंज़ूरी लेने में विफल रहता है, तो उस पते के लिए उसकी Civil ID न तो जारी की जाएगी और न ही रिन्यू होगी. दूसरी तरफ, मकान मालिकों को अब यह लाइव मॉनिटरिंग की सुविधा मिल गई है कि उनकी प्रॉपर्टी पर कितने लोग रजिस्टर्ड हैं. वह बिना अनुमति वाले नामों को सिस्टम से तुरंत हटा सकते हैं. इस पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद, Civil ID कार्ड जारी करने की सामान्य PACI फीस 5 KD पहले की तरह ही देनी होगी.

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.