KUWAIT में प्रवासियों के लिए वीजा संबंधित नियमों के बारे में जनाकरी दी है। इस बात की जानकारी दी गई है कि कई तरह के नियमों में बदलाव किया गया है। रेसिडेंस और विजिट वीजा नियमों में जो भी बदलाव किया गया है उन सभी लोगों के लिए जरूरी है जो कुवैत में आवागमन करना चाहते हैं।

यात्रियों के पास होना चाहिए वैलिड यात्रा डॉक्यूमेंट

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि कोई भी यात्री अगर कुवैत में यात्रा करना चाहता है तो उसके पास वैध डॉक्यूमेंट होना चाहिए। साथ ही वह चेकप्वाइंट से ही एंट्री करें। इसके अलावा प्रवासियों को सुझाव दिया गया है कि वह 6 महीने से अधिक समय के लिए कुवैत से बाहर नहीं रह सकते हैं। वहीं अगर उनका 6 महीने से अधिक कुवैत से बाहर रहना जरूरी है तो उन्हें इसकी पहले से अनुमति लेनी होगी।

किसी के भी द्वारा अगर रेजिडेंसी और वीजा का उल्लंघन किया जाता है तो यह नियोक्ता की जिम्मेदारी है कि वह इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को तुरंत दे। बिना परमिट या लाइसेंस के काम करने की अनुमति नहीं होगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>