कुवैत की सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई की है। नुवाइसेब बॉर्डर क्रॉसिंग पर सिगरेट की बड़ी खेप ले जाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इस मामले में एक गल्फ देश के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

ℹ: Saudi Health Warning: सऊदी सरकार ने जारी की चेतावनी, बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां बंद करना पड़ सकता है भारी

Ministry of Interior ने जारी एक बयान में इस घटना की पुष्टि की है। यह पूरी कार्रवाई General Department of Criminal Investigation के तहत आने वाले Land Border Investigations Department ने की। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी सिगरेट की भारी मात्रा कुवैत से बाहर भेजने की कोशिश कर रहा था।

कुवैत में तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी दौरान एक और बड़ी कामयाबी मिली है जहां Jazeera Airways International Airport पर कस्टम अधिकारियों ने क्रिस्टल मेथ की तस्करी की कोशिश को भी नाकाम कर दिया।