एजेंसियां अपने कर्मचारियों की डिग्री चेक करने वाली हैं

कुवैती न्यूपेपर के मुताबिक कुवैती सरकारी एजेंसियां अपने कर्मचारियों की डिग्री चेक करने वाली हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसने नकली डिग्री के दम पर नौकरी पाई है। जो भी इन मामलों में दोषी पाया जाएगा इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सरकारी संस्थानों में नकली डिग्री के साथ काम करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सर्टिफिकेट की सत्यता को जांच के लिए सीधे Ministry of Higher Education में भेज दिया जाएगा।

महिला पर नकली डॉक्यूमेंट के इस्तेमाल का आरोप

इसके पहले एक महिला को नकली डॉक्यूमेंट के इस्तेमाल के आरोप में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा KD150,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं सारा सैलरी भी लौटाने का आदेश दिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।