कुवैत के Public Authority for Manpower (PAM) ने अपने लेबर रिलेशंस विभाग को सबाहिया (Sabahiya) के नए हेडक्वार्टर में शिफ्ट कर दिया है। यहाँ मंगलवार, 14 जुलाई से कामकाज शुरू होगा। इस कदम से प्रवासियों और कंपनियों के लिए लेबर से जुड़े कामों में काफी आसानी होगी और समय की बचत होगी।
🚨: Kuwait Traffic Rules: कुवैत में ट्रैफिक नियमों की सख्ती बढ़ी, लापरवाही करने वालों को अब होगी जेल।
शिफ्टिंग की वजह से पुराने अबू फातिरा (Abu Fatira) बिल्डिंग में मिलने वाली विजिटर सर्विस उससे पहले आने वाले रविवार और सोमवार को बंद रहेगी। PAM ने बताया है कि इस बदलाव का मुख्य मकसद कामकाज के माहौल को आधुनिक बनाना और लेबर से जुड़ी प्रक्रियाओं को तेज़ करना है। इससे अब वर्कर्स, मालिकों और विजिटर्स को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पहुँच आसान होगी।
इन विभागों का हुआ ट्रांसफर
सबाहिया के नए ऑफिस में कई अहम विभाग और सेक्शन शिफ्ट किए गए हैं, ताकि प्रवासियों के काम एक ही जगह निपट सकें। इनमें शामिल हैं:
- इवैल्यूएशन और फॉलो-अप मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट
- नेशनल लेबर डिस्प्यूट्स सेक्शन
- गवर्नमेंट प्रोजेक्ट्स और कॉन्ट्रैक्ट्स डिस्प्यूट्स सेक्शन
- लेबर रिलेशंस मॉनिटर
- एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट सेक्शन
- डिस्प्यूट्स फॉलो-अप सेक्शन
सभी क्लाइंट्स और प्रवासियों को सलाह दी गई है कि वे 14 जुलाई के बाद से केवल सबाहिया स्थित नए ऑफिस में ही अपना काम करवाने के लिए जाएं।
